प्रमुख जानकारी
मंदिर प्रशासन
निःशुल्क दर्शन टोकन
अन्य आकर्षण
यात्री व्यवस्था
दान भेंट विकल्प
सोशल

  

मंदिर समय सारिणी
निःशुल्क दर्शन टोकन बुकिंग
     
   
 
श्री ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शनार्थियों को प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को दर्शन हेतु स्लॉट बुकिंग करवाना होगा। ‘निशुल्क दर्शन टोकन बुकिंग’ केवल प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को ही लागू है, सोमवार से शुक्रवार मे दर्शन सामान्य लाइन द्वारा ही होंगे, इन दिनों में बुकिंग आवश्यक नहीं है। ‘निशुल्क दर्शन टोकन’ ‘विशेष दर्शन बुकिंग’ से अलग हैं, एवं केवल बुक किए गए दिन एवं स्लॉट में ही उपयोगी हैं।

मंदिर खुलने का समय प्रातः 05:00 बजे से सायं 09:30 बजे तक है। नीचे दिए टाइम टेबल के अनुसार आप अपना दर्शन टोकन बुक कर सकते हैं। दर्शन समय को अलग-अलग टाइम स्लॉट में बांटा गया है, आप इच्छानुसार टाइम स्लॉट चयन कर सकते हैं। प्रत्येक टाइम स्लॉट में निश्चित संख्या में टोकन उपलब्ध हैं। अतः बुकिंग करने से पहले दर्शन अवेलेबिलिटी अवश्य चेक करें।

कृपया दर्शन हेतु अपने टाइम स्लॉट के 10 मिनट पूर्व मंदिर पहुंचे। टाइम स्लॉट बीतने के बाद टोकन मान्य नहीं होगा। एक मोबाइल नंबर द्वारा सप्ताह में केवल एक बार ही बुकिंग की अनुमति है। एक से अधिक प्रयास करने पर नंबर ब्लॉक कर दिया जाएगा।

दर्शन टोकन अधिकतम एक सप्ताह एवं कम से कम एक दिन पहले बुक हो सकते हैं। उसी दिन की बुकिंग नहीं की जा सकती है। दर्शनार्थी मंदिर परिसर में स्थित काउंटर से उसी दिन के दर्शन टोकन प्राप्त कर सकते हैं, अथवा टोकन बुकिंग नम्बर पर फोन द्वारा भी बुकिंग कर सकते हैं।

यह व्यवस्था पूरी तरह निशुल्क है. ध्यान रहे की आपका दर्शन टोकन विशेष परिस्थितियों में मंदिर प्रशासन द्वारा निरस्त किया जा सकता है, इस हेतु कोई दावा स्वीकार्य नहीं है.
 
दर्शन टाइम स्लॉट
क्रमांक दर्शन समय अवधि बुकिंग उपलब्ध
प्रातः कालीन 1 05:00 AM - 07:00 AM    2 घंटे   1000 
प्रातः कालीन 2 07:00 AM - 09:00 AM    2 घंटे   1000 
प्रातः कालीन 3 09:00 AM - 11:00 PM    2 घंटे   1000 
प्रातः कालीन 4 11:00 PM - 12:20 PM 1.5 घंटे  750 
मध्यान्ह आरती श्रृंगार 12:20 PM - 01:20 PM    1 घंटा   0 
मध्यान्ह कालीन 1 01:20 PM - 04:00 PM  2.5 घंटे   1250 
मध्यान्ह कालीन 2 04:30 PM - 06:00 PM  1.5 घंटे   750 
संध्या  कालीन 1 06:00 PM - 08:00 PM  2 घंटे   1000 
शयन श्रृंगार दर्शन 09:00 PM - 09:40 PM  40 मिनट  300

बुकिंग के तरीके
 
     
  यदि आप बिना टाइम स्लॉट के सीधे दर्शन चाहें तो कृपया विशेष दर्शन टिकट बुक करें.  
   
विशेष सुविधाएं
पूजन विकल्प
ओंकार स्टोर
उपयोगी
विशेष दान सुविधा
बुकिंग सहायता

हेल्प : प्रातः 8 से शाम 8 बजे



लाइव दर्शन


ऑफिशियल एप
Get it on Google Play
फ़ॉलो करें
ओम्कारेश्वर